{"_id":"62c1e3cda848ae001948440c","slug":"the-accused-of-taking-the-teenager-escaped-from-police-custody-hamirpur-news-knp705681213","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को भगा ले जाने का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को भगा ले जाने का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। रविवार को कस्बा निवासी एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोपी मेडिकल परीक्षण के दौरान सीएचसी से भाग निकला। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस आरोपी की तलाश में हाथ पैर मार रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली थे।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने पिछले शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 28 जून को दोपहर में उसकी 14 वर्षीय पुत्री अपनी मौसी के साथ बाजार गई थी। उसी समय कस्बा के उपरौस मोहल्ला निवासी आरोपी इस्लाम उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। बताया कि पुत्री घर में रखे लाखों कीमत के गहने व 20 हजार रुपये साथ ले गई है। उसने पुत्री के साथ किसी अनहोनी घटना की आशंका के चलते पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था। जिसका रविवार को मेडिकल परीक्षण कराने होमगार्ड आरोपी को सीएचसी ले गए थे। तभी आरोपी अचानक मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि शांतिभंग में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना था। जिसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा था। जो चकमा देकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।