फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teenager was murdered by Hamirpur minor friend

हमीरपुर नाबालिग दोस्त ने की थी किशोर की हत्या

Fri, 03 Sep 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teenager was murdered by Hamirpur minor friend
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे में कांशीराम कालोनी के पीछे कई टुकड़ों में मिले छात्र के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या उसी के साथी ने की थी। हत्या की वजह जुए में हारे 60 रुपये मांगना बताया है।
विज्ञापन

कस्बे के कांशीराम कालोनी के पीछे रहने वाले कमरुद्दीन का पुत्र सुब्बी (12) सोमवार से लापता था। उसका शव बुधवार को करोड़न नाले के किनारे झाड़ियों में मिला था। पीड़ित पिता ने दो लोगों पर पुत्र को गायब करने की आशंका जताई थी। शव मिलने के बाद दो अन्य लोगों पर आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम लगी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि सुब्बी की 14 वर्षीय किशोर से करीब पांच महीने से दोस्ती थी। जन्माष्टमी के करीब चार-पांच दिन पूर्व परिवार के लोगों ने किशोर को 60 रुपये सामान लाने को दिए थे, जो वह सुब्बी और अन्य साथियों के साथ जुए में हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों के डर के कारण उसने सुब्बी से 60 रुपये उधार लिए। आरोपी किशोर ने पुलिस को बताया सुब्बी ही जुए में उसके रुपये जीता था। उसने रुपये लेकर सामान खरीद कर घर में दे दिया। जन्माष्टमी के दिन दोपहर को कांशीराम कालोनी के बाहर जहां पर वह खेल रहा था, वहीं आकर सुब्बी उधार के 60 रुपये मांगने लगा तो उससे कहा कि व्यवस्था कर वह 2-3 दिन में दे देगा, परंतु सुब्बी अड़ गया और बोला उसे तुरंत रुपये चाहिए और गाली गलौज करने लगा।
तब उसने कहा कि झगड़ा न करो और समझाते हुए जंगल की तरफ ले गया। वहां पर सुब्बी उससे लड़ते हुए लिपट गया। तब उसने पैर मारकर गिरा दिया। इस पर सुब्बी ने पास पड़े पत्थर उठाकर मारना चाहा। इस पर उसने पत्थर छीनकर उसके सिर में मार दिया, जिससे वह गिर गया और खून निकलने लगा।

इसके बाद वह सुब्बी को घसीटकर बगल में एक झाड़ी में छिपा दिया। उस समय उसकी सांसे चल रही थीं। उसने पत्थर नाले में फेंक दिया और नाले के पानी से कपड़ों में लगा खून धोने के बाद घर चला गया। एसपी ने बताया कि फील्ड यूनिट ने हत्या आरोपी किशोर के कपड़ों में खून के धब्बे, कान और अन्य स्थानों पर नाखून के निशानों की जांच की है। पुलिस ने आरोपी को जुबेनाइल अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed