{"_id":"6a9473c54d1dbfc1790c815b","slug":"teenage-girl-swept-away-by-strong-current-while-crossing-a-drain-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144434-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गई किशोरी
विज्ञापन
फोटो 30 एचएएमपी 22- नाले में किशोरी की तलाश करते पुलिसकर्मी व ग्रामीण। संवाद
- खेत से गांव लौटते समय रपटे पर हुआ हादसा, गोताखोरों से तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरीला (हमीरपुर)। पुरैनी और उपरहंका गांव के बीच रविवार शाम खेत से गांव लौट रही किशोरी नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गई। रपटे पर मौजूद दो लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक किशोरी का पता नहीं चल सका है।
पुरैनी निवासी साधुराम की बेटी प्रियांशी (15) शाम खेत में बने डेरा से पैदल गांव लौट रही थी। पुरैनी-उपरहंका मार्ग पर बने रपटे के ऊपर नाले का पानी बह रहा था। प्रियांशी रपटा पार कर रही थी तभी पानी के तेज बहाव में बह गई। वहां मौजूद राघवेंद्र और दीना ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नही हो सके। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार और तहसीलदार रविंद्र पाल मौके पर पहुंचे। रपटे के ऊपर करीब एक फीट पानी बह रहा था। बाद में पानी का बहाव घटने लगा। पुलिस, गोताखोर और ग्रामीणों ने नपटे से करीब एक किलोमीटर आगे स्थित चेकडैम तक किशोरी की तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी के मिलने तक तलाश जारी रहेगी। प्रियांशी छह बहनों और एक भाई में सबसे छोटी है। पिता साधुराम किसान हैं। घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।