फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teachers took to the streets with torches to protest against TET.

Hamirpur News: टीईटी के विरोध में मशालें लेकर सड़कों पर उतरे शिक्षक

Tue, 14 Apr 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Teachers took to the streets with torches to protest against TET.
फोटो 13 एमएएचपी 13 परिचय-शहर के परमानंद चौक के पास मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताते ​शिक्षक। संवा
महोबा। सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को शिक्षक सड़कों पर उतर आए। मशालें लेकर शिक्षकों ने विरोध जताया। बाद में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, महिला शिक्षक संघ, अटेवा, पीएसपीएसए, यूटा, टीएससीटी, शिक्षामित्र संगठन, अनुदेशक और मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सोमवार शाम पांच बजे से विशाल मशाल जुलूस समाज कल्याण विभाग कार्यालय से शुरू हुआ। जो हमीरपुर चुंगी, कचहरी चौराहा, परमानंद चौराहा, आल्हा चौक होते हुए तहसील पहुंचा।
विज्ञापन

बाद में शिक्षकों ने एसडीएम शिवध्यान पांडेय को ज्ञापन सौंपकर सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग की। इस मौके पर महासंघ के जिला सचिव प्रशांत सक्सेना, शिक्षक नवीन गुप्ता, मनोज वर्मा, सुशील त्रिपाठी, नरेंद्र कुशवाहा, संदीप परिहार, राजेश गुप्ता, आशीष द्विवेदी, पंकज नगायच, कमलेश पाठक, रामप्रकाश सोनी, रोहित गंगेले, आशीष पटैरिया, रमेश त्रिपाठी, रमाकांत मिश्रा, राकेश शर्मा, अंकुश कुटार, प्रदीप पाराशर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed