{"_id":"6ab8042147c6c5f75f0398b8","slug":"taps-not-installed-on-connections-water-being-wasted-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145579-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कनेक्शनों में नहीं लगीं टोटियां, पानी की बर्बादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कनेक्शनों में नहीं लगीं टोटियां, पानी की बर्बादी
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत अतरैया में नमामि गंगे योजना के तहत दिए गए घर-घर नल कनेक्शनों की हालत बेहाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 80 फीसदी कनेक्शनों में टोटियां नहीं लगाई गई हैं जिससे दिन-रात हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। गांव की गलियां जलमग्न होकर कीचड़ में तब्दील हो गई हैं।
अतरैया निवासी शकुंतला, नीलम, गया प्रसाद, धनीराम, रामदास, गीता देवी, फूला देवी, शांति, यशोदा, रामचरण, पवन कुमार, दिलीप कुमार आदि ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद घरों में पाइप लगा दिए गए हैं। अधिकांश कनेक्शनों में टोटियां नहीं लगाई गई हैं। टोटियां न होने से पानी बहता रहता है। निचले इलाकों में खुले पाइपों की वजह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पाता है।
गलियों में कीचड़, आवागमन में परेशानी
ग्रामीणों के मुताबिक गलियों में लगातार पानी बहने से कीचड़ हो गया है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने टोटियां नहीं लगाईं और कनेक्शन पूर्ण दर्शाकर भुगतान करा लिया। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मामले की जांच कराई जाएगी। कनेक्शनों में टोटियां नहीं लगाए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई होगी। - विजय सिंह, एडीएम नमामि गंगे