{"_id":"6a57c8e333447e3a2e04194a","slug":"tantrik-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-142559-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: संदिग्ध हालात में तांत्रिक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: संदिग्ध हालात में तांत्रिक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 08-मृतक गयाप्रसाद की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
गहरौली। झाड़-फूंक करने आए एक तांत्रिक की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर तांत्रिक के परिजन गहरौली गांव पहुंचे। उन्होंने 112 पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।
गहरौली निवासी रामप्रकाश के बेटे राहुल ने बताया कि चरखारी थाना के रिवई गांव निवासी तांत्रिक गया प्रसाद (44) मंगलवार रात्रि आठ बजे उनके घर झांड़-फूंक करने आए थे। उस समय वह नशे की हालत में थे। राहुल के अनुसार बाद में वह दोनों छत पर सोने चले गए थे। रात 11 बजे बूंदाबांदी होने पर नीचे उतरने के दाैरान गया प्रसाद सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए। चोट लगने पर राहुल ने उन्हें घर की गैलरी में लिटा दिया था। सुबह चार बजे देखने पर तांत्रिक की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना तांत्रिक के घर दी गई। बुधवार को तांत्रिक के बड़े भाई देवीचरण परिजन के साथ गहरौली पहुंचे।
देवीचरण की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गया प्रसाद को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि मृतक के नाक और कान से रक्तस्राव हुआ है। आशंका जताई कि अंदरूनी चोट लगने से उनकी मौत हुई है। वहीं देवीचरण ने घटना को पूर्ण रूप से संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और थाने में लिखित शिकायत दी। गया प्रसाद की माैत से उसका पांच वर्षीय बेटा और पत्नी बिलखती रहीं। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।