{"_id":"576ed7344f1c1ba321b49363","slug":"take-voice-will-change-when-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं आवाज उठाएं तभी आएगी तब्दीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं आवाज उठाएं तभी आएगी तब्दीली
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार रखती गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल
- फोटो : अमर उजाला
राठ कस्बे के चित्रगुप्त इंटर कालेज में अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय कुम्हरिया द्वारा आयोजित महिला सशक्तीकरण गोष्ठी में गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकार पाने के लिए घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि संगठन में शक्ति होती है, शक्ति से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। कहा महिलाएं अपनी आवाज बुलंद करें तभी जमाना बदलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों चाहे वह बेटी हो या बेटा दोनों को समान नजर से देखते हुए उन्हें पढ़ाएं।
विज्ञापन
फिर उन्होंनेे बांध कमरिया में साड़ी, आई अब बन्नो की बारी गीत सुनाकर महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। गोष्ठी में रिदम एकेडमी की निदेशक डा.श्रेया ने कहा कि महिलाएं अपनी ताकत पहचानें। जिस दिन महिलाएं अपनी ताकत पहचान लेंगी उस दिन उनके अधिकार कोई नहीं छीन सकता।
विज्ञापन
अपर जिला राजेश प्रजापति ने कहा महिलाएं आगे आकर समाज व देश हित में कार्य करें। अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के प्रबंधक डा. एसके सिंह, जिला पंचायत सदस्य जरिया जयंती राजपूत, डा.रामभजन आदि ने महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। प्रधानाचार्य डा.सत्यनारायन सिंह परिहार ने आभार जताया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, अरुण कुमार तिवारी, गुलाब सिंह सेंगर, भाजपा नेत्री मनीषा अनुरागी, पुष्पा गुप्ता, स्वर्णलता सांवल, अंजू सक्सेना, राकेश त्रिपाठी, चंद्रशेखर मिश्रा, जलीस खान आदि मौजूद रहे।