फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   suffering from hot sun and heat

42 डिग्री तापमान के साथ शनिवार रहा सबसे गर्म

Sat, 09 Apr 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
suffering from hot sun and heat
हमीरपुर। गर्मी ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ रही है। तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्म हवाओं के थपेड़े व लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। वाहन सवारों को जहां छांव दिखती है वहीं रुककर आराम करने लगते हैं। इससे पहले 2015 में अप्रैल माह के प्रथम पखवाड़े में 41 डिग्री पारा रहा था। सुबह के दस बजते ही आसमान से आग बरसने लगती है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही भीषण तपिश रही। 16 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। सुबह आठ बजे ही तापमान 29 डिग्री पहुंच गया। घरों से बाहर निकले लोगों ने गमछे और छाते का सहारा लिया। जूस और कोल्डड्रिंक की दुकानों पर भीड़ रही। दोपहर 12 बजे सर्वाधिक गर्मी रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। वहीं दोपहर के दो बजे तक अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री के पार पहुंच गया। पंखे गर्म हवा फेंकते रहे। केवीके के वैज्ञानिक डा .एसपी सोनकर ने कहा कि प्रचंड लू चल रही है। भीषण गर्मी व लू से आम जनमानस के साथ-साथ पशु पक्षी भी बेहाल हैं। लोग आवागमन में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed