{"_id":"5749e8284f1c1b2f07691f41","slug":"students-happily-jume","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी से झूमे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी से झूमे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 29 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
राठ के हिंद एंजिल्स में खुशी मनाते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में हिंद एंजिल्स स्कूल के बच्चों ने जिले में परचम फहराया है। इस स्कूल के 80 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
वहीं, क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल के 19 बच्चों ने 10 सीजीपीए अंक पाकर अपने स्कूल और माता पिता का मान बढ़ाया है। छात्र-छात्राओं की इस कामयाबी पर स्कूल स्टाफ ने बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
शनिवार को सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में हिंद एंजिल्स के बच्चों का जिले में दबदबा रहा। साक्षी दीक्षित, समीक्षा राजपूत, स्वपिभनल सोनी, अनिकेत वर्मा, कश्यप राजपूत, अभिनव नगाइच, इकरा अहमद, आदित्यी कौशल, सागर राजपूत, अर्पण गुप्ता, रामानुज, भूमि गुप्ता, राजनंदिनी सिंह, सुनीत सोनी सहित 80 बच्चों ने 10 सीजीपीए अंकर पाकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
इसी तरह से क्राइस्ट कांवेंट के प्रिंस कुमार, प्रिंसी द्विवेदी, प्रखर अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, सृष्टि सिंह राय, प्रशांत कुमार, प्रेरणा राजपूत, प्रतीक्षा गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, रितिक गुप्ता, दीपक कुमार, नीलमा सिंह, महक सिंह, अनुशिखा अग्रवाल, जसप्रीत कौर, दीक्षा अग्रवाल, पारुल व्यास, रिषभ देव और प्रिंस विश्वकर्मा ने 10 सीजीपए अंक पाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस स्कूल के मानसी सिंह, भरत सिंह राजपूत, रोहित राजपूत, प्रशांत कुमार, लकी सचिन और अनुज कुमार गुप्ता ने 9.8 सीजीपीए अंक पाकर अपने माता पिता का नाम रोशन किया। हिंद एंजिल्स के एमडी रामहेत सिंह, शिखा सिंह, नवल किशोर, शैलेंद्र द्विवेदी, अभय, अमित, दीपक सहित क्राइस्ट के एमडी एस धनबालन, ई-रोबिन धर्मराज, प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल, निर्मल, नीलेश, महिपाल आदि टीचरों ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।