फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Students displayed their prowess in Kabaddi and Kho-Kho.

Hamirpur News: कबड्डी और खो-खो में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Sat, 17 Oct 2026 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Students displayed their prowess in Kabaddi and Kho-Kho.
फोटो 16 एचएएमपी 35- खड़ेही लोधन के मैदान में कबड्डी में जोर आजमाते छात्र। संवाद
बिवांर (हमीरपुर)। न्याय पंचायत मसगांव की संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय खड़ेही लोधन के खेल मैदान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, तवा फेंक और गोला फेंक स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। कई मुकाबलों में उच्च प्राथमिक विद्यालय मसगांव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय खड़ेही लोधन के शिवम प्रथम रहे। 100 मीटर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय मसगांव के अनुज और 200 मीटर में इसी विद्यालय के अनुष ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय मसगांव की नीति प्रथम रहीं। कबड्डी के बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय मसगांव की टीम विजेता और उच्च प्राथमिक विद्यालय महेरा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में भी उच्च प्राथमिक विद्यालय मसगांव ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय खड़ेही लोधन की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो-खो के बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय मसगांव की टीम प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय महेरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। तवा फेंक के बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय के सुमित प्रथम रहे, जबकि खड़ेही लोधन के अभिषेक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में उच्च प्राथमिक विद्यालय महेरा के सुमित प्रथम रहे। बालिका वर्ग की तवा फेंक स्पर्धा में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय खड़ेही लोधन की अंजलि प्रथम और आरुषि द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक में खड़ेही लोधन की अर्पिता ने पहला और अंजलि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अनिल कुमार राजपूत और लखनलाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान मसगांव के नोडल शिक्षक मिथलेश राजपूत, एआरपी हेमंत पाल, आत्माराम राजपूत, अमिताभ सिंह, देवेंद्र सिंह, रामलखन, रामहेत, बृजेंद्र कुमार, भगवान दास, विनोद कुमार, राजकुमार, धर्मपाल, लेखा संबंधी कार्यों में शिवशंकर विश्वकर्मा और आलोक सहित शिक्षक व अनुदेशक मौजूद रहे।समापन पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि आगामी 23 अक्टूबर को इसी खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed