फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student dies due to dumper collision, partner serious

बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर एक की मौत दूसरा गंभीर

Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Student dies due to dumper collision, partner serious
भरुआसुमेरपुर/मौदहा। कानपुर-सागर टूलेन हाईवे पर बाइक सवार दो छात्रों को डंपर ने टक्कर मार दी। अस्पताल में एक की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। छात्र बीए की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट मौत की वजह बनी।
विज्ञापन

बुढ़ई निवासी दीप नारायण (20) व विकास (20) थाना सिसोलर गांव के किशनूबाबू डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र थे। बाइक से रविवार को इंगोहटा गांव स्थित एक्सीलेंट डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की पर्यावरण संबंधी परीक्षा देने आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे, बाइक विकास चला रहा था, तभी कबरई की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक में ेटक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा भेजा। इलाज के दौरान दीपनारायण की मौत हो गई। वहीं विकास को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है। डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं डंपर को थाने में खड़ा कराया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed