फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Lack of cleanliness exposed at village meeting; two employees suspended.

Hamirpur News: ग्राम चौपाल में खुली सफाई की पोल, दो कर्मचारी निलंबित

Mon, 24 Aug 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Lack of cleanliness exposed at village meeting; two employees suspended.
हमीरपुर/सुमेरपुर। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे अफसरों को शिकायतों के साथ सफाई व्यवस्था की भी हकीकत देखने को मिली। स्वच्छता के किए जा रहे दावों की असली तस्वीर सामने आई तो कार्रवाई की गई। सुमेरपुर के चंदपुरवा बुजुर्ग और कलौलीजार में गंदगी मिलने पर दो सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

चंदपुरवा बुजुर्ग में आयोजित ग्राम चौपाल में शिकायतें सुनने पहुंचे सीडीओ अरुण कुमार सिंह को गंदगी से सामना करना पड़ा। सफाईकर्मी वीर बहादुर मौके पर नहीं मिले। जांच में सामने आया कि उनकी जगह उनका बेटा सफाई के लिए पहुंचा है। पूछताछ में सफाईकर्मी ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए बेटे से काम कराने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ गांव में जगह-जगह गंदगी देखने को मिली।
विज्ञापन

कलौलीजार में भी सीडीओ को निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर में घास-फूस और झाड़ियां मिलीं। जगह-जगह पानी जमा होने से कीचड़ की स्थिति थी। यहां भी सफाईकर्मी सुनीता देवी की जगह उनका बेटा सफाई करते मिला। सरकारी ड्यूटी मां के नाम से और मैदान में बेटा काम करते मिला तो अफसरों ने फटकार लगाई। अफसरों की रिपोर्ट पर जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सफाईकर्मी वीर बहादुर और सुनीता देवी को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की बात भी कही है। जांच अधिकारियों को निर्धारित समय में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में सफाई, जनसुविधाओं और सरकारी जिम्मेदारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्राम चौपालों और स्थलीय निरीक्षण में जो भी गड़बड़ी सामने आएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी। - सुबोध जोशी, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed