फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student dies after being bitten by a poisonous insect.

Hamirpur News: जहरीले कीड़े के काटने से छात्र की मौत

Tue, 13 Oct 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being bitten by a poisonous insect.
फोटो 12 एचएएमपी 07- मृतक अभय। स्रोत: परिजन
मौदहा (हमीरपुर) कस्बे में चर्च परिसर निवासी युवक को शनिवार रात जहरीले कीड़े ने काट लिया। सीएचसी व जिला अस्पताल में इलाज के बाद भी हालत नहीं सुधरी। इसके बाद परिजन रविवार शाम उसे रतनगढ़ में वैद्य को दिखाने ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

चर्च परिसर निवासी रघुनाथ ने बताया कि शनिवार रात बेटा अभय (18) खाना खाकर सोया था। रविवार सुबह उसे चक्कर आने लगे और गिर गया। मां को बताया कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। परिजन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अभय को सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया।
विज्ञापन

रघुनाथ ने बताया कि बेटे की हालत बिगड़ती जा रही थी। रविवार शाम वह उसे रतनगढ़ के एक वैद्य के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया कि अभय इकलौता था। प्राइवेट तौर पर बीए की पढ़ाई कर रहा था। वह मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत से मां प्रीति व छोटी बहन का रो-रोकर बेहाल रही। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed