फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Stolen jeep recovered from Jammu

चोरी हुई जीप जम्मू से बरामद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Stolen jeep recovered from Jammu
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर से 14 अक्तूबर को चोरी हुई जीप को पुलिस ने जम्मू से बरामद कर लिया है। आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गाड़ी को दो दिन में ढूंढकर आरोपी को गिरफ्तार करके हिरासत में ले लिया है। रविकांत ने शिकायत कि थी कि वह धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर पद पर तैनात है। रोजाना कि तरह 14 अक्तूबर को प्रोजेक्ट के साथ सालासी नामक स्थान पर अपनी गाड़ी खड़ी की थी। 15 अक्तूबर को सुबह देखा तो गाड़ी नहीं थी। गाड़ी चोरी होने की शिकायत उसने पुलिस थाना सुजानपुर में दर्ज करवाई। सीसीटीवी कैमरे और मौके पर साक्ष्य जुटाकर पुलिस जम्मू पहुंची। पुलिस ने वहां से जीप को बरामद किया। सुजानपुर पुलिस थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अलयाश गांव कैचा, डाकघर मलाणू तहसील केहरा, जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed