फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   STF and nine teams landed in search of kidnappers

अपहरणकर्ताओं को लेकर दबिश दे रहीं एसटीएफ व जिले की नौ टीमें

Tue, 31 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
STF and nine teams landed in search of kidnappers
हमीरपुर। शहर से एक मासूम का अपहरण कर जनपद बांदा के जसपुरा में घायल अवस्था में फेंककर बदमाश भाग निकले थे। मासूम के सकुशल मिलने के बाद बदमाशों की धरपकड़ में प्रयागराज की एसटीएफ व जिले की नौ टीमें लगीं हैं। वहीं जनपद बांदा की स्वाट टीम थाना जसपुरा और पैलानी के आस-पास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीओ सदर रवि प्रकाश ने बताया कि नौ टीमें लगाई गईं है।
विज्ञापन

शहर में विवेक नगर निवासी कलक्ट्रेट कर्मी प्रभात तिवारी के बेटे के वैभव के अपहरण मामले में पुलिस सक्रिय है। मंगलवार को पीड़ित के पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस को एक संदिग्ध मिला है। इसका फुटेज पुलिस ने जारी किया है। पिछले 27 मई को पड़ोस में टहलते इस संदिग्ध ने प्रभात तिवारी के परिवार के बारे में जानकारी भी जुटाई है। साथ ही इसकी पहचान बताने वाले को पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल की ओर से 10 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

फिरौती मांगने वाला हिरासत में...
मंगलवार को पुलिस ने जिस मोबाइल नंबर से फिरौती मांगी गई उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इसे लेकर दिनभर विवेक नगर मोहल्ले में टहलती रही। हालांकि इसको लेकर पुलिस किसी प्रकार का खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
रास्ते में खरीदा था चाकू
पिता प्रभात तिवारी ने बताया कि वैभव अभी दहशत में है बच्चे ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने बीच रास्ते बाइक खड़ी कर चाकू खरीदा था, बदमाशों ने उसको दो थप्पड़ मारे थे। वैभव की हालत में सुधार है

27 मई से कर रहे थे रेकी
- अपहरणकर्ता 27 मई से रेकी कर रहे थे। संदिग्धों के आकर इधर उधर पड़ोस में प्रभात तिवारी का घर जानते रहे। इसमें एक संदिग्ध सिर में अगौंछा डाले पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इकहरे बदन का संदिग्ध पैंट शर्ट व जूते पहने है। हाथ में उसके घड़ी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed