फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Stepfather molested minor daughter

Hamirpur News: सौतेले पिता ने नाबालिग पुत्री से की छेड़खानी

Sun, 28 Sep 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Stepfather molested minor daughter
छह दिन बाद मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन






भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी की। पत्नी के अचानक आने पर मौके से भाग निकला। मां ने पति के खिलाफ रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना छह दिन पुरानी है।


थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पति की मौत के बाद उसने गांव निवासी विक्रम सिंह से दूसरा विवाह किया था। पूर्व पति से उसकी 11 वर्ष की नाबालिग पुत्री है। 22 सितंबर की सुबह ऊपर बने कमरे में पुत्री सो रही थी, तभी पति गलत हरकतें करने लगा। पत्नी के पहुंचने पर पति मौके से भाग गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 75(2) एवं लैंगिक अपराधों में संरक्षण 2012 के अधिनियम के तहत 9एम, 9एन,10 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed