{"_id":"921773a12d58e755a3b7f799d0b64692","slug":"statue-theft-from-ancient-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्राचीन मंदिर से मूर्तियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन मंदिर से मूर्तियां चोरी
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के दो गांवों में रविवार रात हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मझगवां थाने के कुछेछा गांव में चोरों ने एक प्राचीन मंदिर का ताला तोड़ कर अष्टधातु और चांदी की मूर्तियां चोरी कर लीं।
वहीं प्राथमिक विद्यालय में रखा हजारों का सामान और परिसर स्थित आंगनबाड़ी से पोषाहार चुरा लिया। नौहाई गांव में चार घरों में घुसकर नगदी और सामान उठा ले गए। मंदिर में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। पुजारी और स्कूल के प्रधानाध्यापक ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मझगवां थाने के कुछेछा गांव में प्राचीन रामजानकी मंदिर है। रविवार रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर राधा कृष्ण की अष्टधातु की प्रतिमा, भगवान कामता नाथ की चांदी की छोटी प्रतिमा, हनुमान जी की तांबे की प्रतिमा, तीन पीतल के घंटे, घंटी और अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद चोरों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर बर्तन, आटा, कुर्सी और अन्य सामान चुराया। इसी परिसर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र से 6 बोरी पोषाहार सहित अन्य सामान ले गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जब मंदिर का ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया।
स्कूल के प्रधानाध्यापक त्रिभुवन सिंह यादव, मंदिर के पुजारी चंद्र्रप्रकाश ने घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली के नौहाई गांव में चोरों ने गांव के मकुंदी बाबूजी के घर को निशाना बनाया।
यहां से करीब 70 हजार के जेवरात ले गए। इसके बाद श्याम के घर से पांच हजार रुपये और बाली अनुरागी के घर से साइकिल, मोबाइल और पप्पू के घर से मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मझगवां अजीत यादव ने बताया चोरों की तलाश की जा रही है।