{"_id":"61d1f6419dc444762f0174a6","slug":"sport-hamirpur-news-knp6731670112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल 40 कुश्तियां हुईं, 13 बराबरी पर छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल 40 कुश्तियां हुईं, 13 बराबरी पर छूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला(हमीरपुर)। चंडौत गांव के वार्षिक मेले में दूसरे दिन दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब, हरियाणा दिल्ली, इटावा, कानपुर से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल में 40 कुश्तियां हुईं, जिसमें 13 कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
दंगल में जाने माने पहलवानों ने कुश्ती के एक से एक दांव पेच दिखाए। झांसी के पहलवान श्याम ने दिल्ली के सेलू पहलवान को कड़ी मशक्कत के बाद पटकनी दी। रहटिया के मंगल ने पंजाब के राजू को चित किया। कानपुर के चांद ने कन्नौज के बाबू को पटकनी दी।
निर्णायक मंडल में शिवसिंह बाबा, राधेश्याम निगम, लाखन दादी, धर्मेश तथा रेफरी की भूमिका महिपाल और रामशरण पाल ने निभाई। इस मौके पर विधायक मनीषा अनुरागी, जीतू राजपूत, रणविजय निषाद सुनेहटा, संदीप दाऊ, रचना अनुरागी के अलावा मेला कमेटी के सदस्य देवेंद्र राजपूत, अरविंद, हरिश्चंद, नरेश, राघवेंद्र, अज्जू, नौतम, पुष्पेंद्र व राजू निगम आदि मौजूद रहे।