फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   sport

कबड्डी में करन व कीर्ति की टीम विजयी

Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
sport
राठ। बुंदेलखंड केसरी दीवान शत्रुघन सिंह के जन्मोत्सव पर जीआरवी इंटर कालेज में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। गुरुवार को समापन अवसर पर विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। कबड्डी में करन व कीर्ति की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पुष्पेंद्र की टीम विजेता व सनित कुमार की टीम उपविजेता रही। जूनियर वर्ग बालक में विकास प्रजापति विजेता, शिवम उपविजेता, बालिका में आशनी विजेता व साक्षी की टीम उपविजेता बनी। सीनियर वर्ग में बालक में करन विजेता व प्रमोद उपविजेता, बालिका में कीर्ति विजेता व किरन कुमारी की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने कहा कि दीवान साहब ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान चलाए गए भूदान आंदोलन में अपना पूरा गांव दान कर इतिहास रचा था। निर्णायक मंडल में सैय्यद शाहिद अली, सिद्धार्थ, शैलेंद्र साहू, शिवकुमार, धर्मेंद्र सिंह यादव व खेल प्रभारी राजेंद्र कुमार सुल्लेरे रहे। संचालन अनिल पुरवार व संदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरीमोहन चंसौरिया, पुरुषोत्तम बुधौलिया, श्यामजी बुधौलिया, प्रवेश यादव, प्रज्ञा खरे, नंदिता साहू, प्रभा सिंह, शिरोमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed