{"_id":"61acfccfe3ae4b1f1a409447","slug":"sport-hamirpur-news-knp667905071","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ागांव के उपेंद्र ने कानपुर के अंकित को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ागांव के उपेंद्र ने कानपुर के अंकित को दी पटकनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरारा (हमीरपुर)। भटपुरा जलाला गांव में ग्राम प्रधान की ओर से रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ चेयरमैन कुलदीप निषाद व ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल ने कराया। दंगल में कई जिलों के जाने माने पहलवानों ने कुश्ती के एक से एक दांवपेंच दिखाए।
दंगल में बड़ागांव के उपेंद्र ने कानपुर के अंकित को पटकनी दी। दिल्ली के लोहा सिंह को झोलखर के छोटू ने चितकर बाजी मारी। चरखारी के मनीराम ने अलीगढ़ के यशपाल को हराया। गोविंद भौली ने राजाराम कर्वी को हराया। इलाहाबाद के आकाश ने कानपुर के श्यामबीर को पटकनी दी।
शिव बिलास बांदा व उपेंद्र झलोखर के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रधान प्रतिनिधि अजय निषाद ने बताया कि दंगल में विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। उधर, दंगल को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। दंगल शुरू होने से पहले ही दर्शकों का जमावड़ा लग गया। पहलवानों के कुश्ती के दांवपेंच देखकर लोग काफी उत्साहित होते रहे।