फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Special classes will be organized for children who have left school

Mahoba News: स्कूल छोड़ चुके बच्चों के लिए लगेंगी विशेष कक्षाएं

Thu, 31 Jul 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 31 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Special classes will be organized for children who have left school
महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब ड्राॅप आउट बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष प्रशिक्षकों को तैनात किया जाएगा। जनपद के 17 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए गए हैं जहां बच्चे ड्रॉप आउट हैं। यहां सेवानिवृत्त शिक्षक अथवा वालेंटियर को लगाकर ड्रॉप आउट बच्चों की पढ़ाई के लिए स्पेशल कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इन विशेष प्रशिक्षकों को शिक्षण कार्य के दौरान चार हजार रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

ड्रॉप आउट बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कवायद शुरू की गई है। जिले के 17 विद्यालयों के 128 बच्चों को चिह्नित किया गया है। ब्लॉक चरखारी के परिषदीय विद्यालय सालट, रिवई, जूनियर हाईस्कूल सूपा, ब्लॉक जैतपुर के बघौरा, कुलपहाड़, नगाराडांग, अकौना, आरी, ब्लॉक कबरई में प्राथमिक विद्यालय कबरई, पसवारा, शाहपहाड़ी, भंडरा, खम्हरिया, चिचारा, ब्लॉक पनवाड़ी में रूरीकलां, पनारा और महोबा नगर में कन्या जूनियर हाईस्कूल कंपोजिट नैकाना में विशेष प्रशिक्षकों को लगाकर ड्रॉप आउट बच्चों के लिए स्पेशल कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि विशेष प्रशिक्षकों का चयन विद्यालय प्रबंधन समिति की चार सदस्यीय उप समिति की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed