{"_id":"686eb45a46b789a7a508ba05","slug":"sp-teachers-association-protested-against-the-merger-of-schools-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-116007-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सपा शिक्षक सभा ने स्कूल मर्ज किए जाने का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सपा शिक्षक सभा ने स्कूल मर्ज किए जाने का जताया विरोध
Wed, 09 Jul 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
महोबा। समाजवादी शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों ने कम छात्र संख्या वाले परिषदीय स्कूलों को मर्ज किए जाने का विरोध किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम गजल भारद्वाज को सौंपा। कहा कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो वह आंदोलन करेंगे।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, सचिव प्रभाकर, प्रवक्ता मनोज कुमार के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि विद्यालयों का बंद होना शिक्षा के अधिकार अधिनियम के उल्लंघन के समान है। इससे लाखों छात्र-छात्राओं के नामांकन, उपस्थिति व शिक्षा प्रभावित होगी। ग्रामीण क्षेत्र में पहले से ही शिक्षा संसाधनों की भारी कमी है। ऐसे में विद्यालय बंद होना सामाजिक विषमता को और गहरा करेगा। विद्यालयों के बंद करने के निर्णय को वापस लिए जाए। प्रत्येक गांव में कम से कम एक प्राथमिक विद्यालय अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाए।
कहा कि यदि सरकार की ओर से जनविरोधी व शिक्षा विरोधी यह निर्णय वापस नहीं लिया जाता तो समाजवादी शिक्षक सभा पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगी। (संवाद)