{"_id":"593ae1e54f1c1b831c9cb274","slug":"son-of-a-farmer-of-hamirpur-in-inter-top-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर टॉप फाइव में हमीरपुर के किसान की बेटी भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर टॉप फाइव में हमीरपुर के किसान की बेटी भी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
कुरारा कस्बे के कालेज में सपना का मुंह मीठा करातीं प्रधानाचार्या मांडवी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में जिले के किसान बलवान सिंह की बेटी सपना ने भी पांचवां स्थान हासिल किया है। सपना का सपना है कि आईएएस बनकर भ्रष्टाचार से लड़ेगी। कुरारा विकासखंड के जखेला गांव निवासी बलवान सिंह साधारण किसान हैं। पत्नी कृष्ण कुमारी गृहणी हैं। बलवान सिंह की तीन बेटियां शिखा, वंदना, सपना व एक पुत्र शीवेंद्र है। सपना बहनों व छोटे भाई के साथ कुरारा में रहक र पढ़ाई करती है। सपना ने कस्बे के श्रीरामनारायण नौबढ़ा वैश्य बालिका इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा दी थी। इसमें प्रदेश में संयुक्त रूप से पांचवां स्थान पाकर सपना ने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञान वर्ग में मेरिट सूची में नाम देख सपना बेहद खुश है। उसने कहा कि वह अब सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करेगी। सपना ने कहा कि वह आईएएस बनकर देश में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करेगी। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की मुहिम से प्रभावित है। उसने बताया कि वह रोजाना 11 से 12 घंटे तक पढ़ाई करती रही है। पढ़ाई में उसे शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला।
पिता बलवान सिंह ने बताया कि बेटी आईएएस बनना चाहती है। वह साधारण किसान हैं। खेतीबाड़ी कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं, पर बिटिया की इच्छा पूरी करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। सपना ने बताया कि उसकी बुआ की तबियत खराब है। उन्हें देखने के लिए माता-पिता शुक्रवार सुबह कानपुर चले गए थे। शनिवार को लौटेंगे। विद्यालय का नाम रोशन करने पर प्रबंधक बृजकिशोर गुप्ता व प्रधानाचार्या मांडवी शर्मा ने सपना को कालेज में सम्मानित किया। उसकी बड़ी बहनें शिखा, वंदना व भाई शीवेंद्र भी साथ रहे।