फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Son killed father while under the influence of alcohol.

Hamirpur News: शराब के नशे में बेटे ने की थी पिता हत्या

Sat, 12 Sep 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Son killed father while under the influence of alcohol.
फोटो 12 एचएएमपी 21- हत्यारोपी नरेश अहिरवार। परिजन
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के बिंहुनी खुर्द गांव में गुरुवार रात ठाकुरदास अहिरवार की गला रेतकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक के अविवाहित छोटे बेटे नरेश (27) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने पिता की हत्या करने की बात कबूल की है। हत्यारोपी ने अपनी भाभी को धमकी दी थी।
विज्ञापन

बड़े बेटे इंदल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड की मदद से जांच शुरू की थी। पूछताछ के दौरान पुलिस का शक बार-बार नरेश पर गया। पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन घटना के करीब 24 घंटे बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नरेश शराब का आदी है। घटना वाली शाम भी उसने शराब पी रखी थी। इसी दिन उसके भांजे रितिक (18) और दिलीप (14) गांव आए थे। नरेश ने दोबारा शराब पी और अपनी भाभी राधा से विवाद करने लगा। पिता ठाकुरदास ने इसका विरोध किया तो नरेश ने उनसे भी गाली-गलौज की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बाद में नरेश ने अपनी भाभी को कमरे में बंद कर दिया और बाहर चारपाई पर लेटे पिता पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद उनका गला घोंटा और ब्लेड जैसी धारदार वस्तु से गर्दन व शरीर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल ठाकुरदास की अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हो गई थी। घटना के बाद नरेश ने राधा को कमरे से बाहर निकाला था। ससुर को लहूलुहान देखकर राधा चीखने लगी तो आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रात करीब 12 बजे के बाद राधा ने चित्रकूट गए पति इंदल और सास कुसमा रानी को घटना की सूचना दी। सुबह लौटकर इंदल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इंदल ने बताया कि नरेश आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था और पत्नी राधा के साथ मारपीट करता था। पिता इसका विरोध करते थे। इसी रंजिश में नरेश ने उनकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्यारोपी के विरुद्ध हत्या, साक्ष्य छुपाने, पुलिस को गुमराह करने जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed