फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Son killed father coming home on accident victim

पिता की मौत पर घर आ रहा बेटा हादसे का शिकार

Fri, 16 Sep 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Son killed father coming home on accident victim
मौदहा में सीएचसी में बेड पर पड़ा बुखार पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
हिमौली गांव में बुखार से वृद्ध की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पर घर आ रहा उसका छोटा बेटा मुंबई से चला और भोपाल के निकट ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। उसका शव रेल पटरी पर पड़ा मिला। पिता के बाद बेटे की मौत की सूचना मिली तो घर में हाहाकार मच गया। गांव में भी मातम छा गया
विज्ञापन



बिवांर क्षेत्र के हिमौली गांव निवासी इकबाल अहमद (70) पुत्र मंजदूर अहमद का बुखार आने पर गांव में इलाज चलता रहा लेकिन ठीक नहीं हुआ। इस पर वह अपनी बेटी के यहां चरखारी चला गया। हालत बिगड़ी, तो उसे महोबा जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने जवाब दे दिया तो परिजन उसे घर ले आए। बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मुंबई में रह रहा छोटा बेटा छोटू (17) पिता के  अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ट्रेन में आ रहा था। भोपाल के आगे सलामतपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेल पटरी पर उसका शव मंगलवार रात पड़ा मिला। उसके मोबाइल से घर में सूचना दी गई। भोपाल में रह रहे उसके रिश्तेदार पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर गुरुवार को गांव आए। जहां बुधवार को पिता इकबाल को सुपुर्दे खाक किया गया वहीं गुरुवार को बेटे छोटू का अंतिम संस्कार किया गया। दो-दो मौतों से घर में हाहाकार की स्थिति है, पूरा गांव गमजदा है।
विज्ञापन



 वहीं पाटनपुर गांव में सैकड़ों की संख्या में संक्रामक रोगों की चपेट में आए ग्रामीण कर्ज ले-लेकर इलाज करा रहे हैं। इस गांव में बीते एक पखवारे में चार मौतें बुखार से हुई हैं। पाटनपुर गांव के प्रधान कौशल किशोर व महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव की आबादी पांच हजार है। कहा कि  हर घर में लोग संक्रामक बीमारियों से पीड़ित हैं। बताया कि बीते 15 दिन के अंदर चार मौते हो चुकीं हैं। छोटे (60) की इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में मौत हुई थी। उसे चिकनगुनिया था। रामचरन कछवाहा (65) की दो दिन पूर्व सरकारी अस्पताल में, जयसिंह (54) की गांव में मौत हो गई। इसी तरह गांव के बड़े कुशवाहा की 63 वर्षीया मां की तीन दिन पूर्व बुखार से मौत हो गई थी। गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोग कानपुर में इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के गांव न पहुंचने पर झोलाछाप डाक्टर मरीजों की जेबें खाली कर रहे हैं। सीएचसी के अधीक्षक डा.अनिल सचान ने बताया कि 400-500 मरीज प्रतिदिन अस्पताल में देखे जा रहे हैं। अस्पताल में जितने बेड हैं, सब भरे होने के कारण बेंच, स्ट्रेचर व जमीन पर लिटाकर इलाज करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed