फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Slow poison being sold at fast food stalls

Hamirpur News: फास्टफूड के ठेलों पर बिक रहा धीमा जहर

Tue, 13 Jan 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 13 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Slow poison being sold at fast food stalls
फोटो 09 एचएएमपी 02- शहर के किंग रोड पर सजे फास्टफूड के ठेले। संवाद
हमीरपुर। जिले के शहरी बाजार हो या फिर गांव-कस्बे हर जगह रंगीन मिठाइयों और मिलावटी चटनी से बने खाद्य पदार्थों की भरमार है। फास्टफूड मेंं धड़ल्ले से रंगों का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं, चमकदार दिखने वाली बिरयानी भी सेहत के लिए धीमा जहर है। इनके सेवन से न सिर्फ संक्रमण का शिकार हो सकते हैं, बल्कि त्वचा के साथ अन्य बीमारी भी घेर लेंगी। फुटपाथ और सड़क पटरियों पर सजी दुकानों पर युवाओं की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन




बता दें कि हाल ही में अमरोहा में 16 वर्षीय बालिका की मौत की वजह मोमोज, चाऊमीन, बर्गर बने थे। यह परेशानी बच्चों में तेजी से पनप रही है। कारण, बच्चे बड़े ही चाव से ऐसे फूड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो बीमारी का घर है। बावजूद इसके विभाग अभी संजीदा नहीं हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, जिला अस्पताल और बाल रोग विभाग में हर दूसरे बच्चे में फास्ट फूड की वजह से पेट की बीमारी मिल रही है। आंतों में संक्रमण तक हो रहा है।
विज्ञापन




बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष निरंजन ने बताया कि फास्टफूड में सिंथेटिक रंग, केमिकल और मैदा की अधिक मात्रा से पेट में विकार बढ़ रहे हैं। ओपीडी में औसतन 100 मरीज आते हैं। इनमें से 10 फीसदी में पेट में दर्द, सूजन, अपच, भूख कम लगना की शिकायत मिल रही है। इनमें पांच फीसदी बच्चे ऐसे हैं जो फास्ट फूड और बाजार का भोजन अधिक कर रहे हैं। इससे कई बच्चों की हालत ज्यादा खराब मिल रही है। पूछताछ में पता चला कि ये सप्ताह में तीन से चार दिन फास्ट फूड खाते हैं। इसमें पेट में अल्सर, आंत में संक्रमण, सूजन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------




घट रही रोग प्रतिरोधक क्षमता



फिजिशियन डॉ. आरएस प्रजापति के अनुसार, फास्टफूड में स्वाद के लिए केमिकल और रंग मिलाए जाते हैं। फाइबर युक्त भोजन की कमी हो रही है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता घट रही है। बच्चे हरी सब्जी व अन्य पौष्टिक भोजन से बचते हैं, जिससे कुपोषित भी हो रहे हैं। साफ-सफाई में कमी से डायरिया भी होता है।



---------------




सिंथेटिक रंग से लाल हो रही चटनी, लीवर व किडनी को नुकसान



विशेषज्ञों के अनुसार, फास्टफूड में स्वाद के लिए केमिकल और चटनी-सॉस में सिंथेटिक रंग मिलाए जा रहे हैं। लंबे समय तक इसके उपयोग से आंत में संक्रमण ओर पीलिया मिल रहा है। पेट में अल्सर, नसों में खिंचाव, पेट में दर्द, भूख कम लगना समेत अन्य परेशानी मिल रही है। सामान्य तौर पर गहरे पीले कलर की मिठाइयों में औरामिन मिलाया जाता है। फास्टफूड के खाद्य सामग्री में लाल कलर और हरा केमिकल कलर मिलाते हैं, यह शरीर की ग्रोथ रोकने के साथ ही लीवर व किडनी को नुकसान पहुंचाता है। मेटानिल येलो कलर का इस्तेमाल लड्डू से लेकर जलेबी, बिरयानी में किया जाता है। इसका पेट, किडनी और लीवर पर सबसे ज्यादा असर होता है। इससे पेट में इंफेक्शन के साथ ही शरीर में एलर्जी और यूरिन इंफेक्शन भी हो सकता है। मिठाइयों व कुछ खास किस्म के खाद्य पदार्थों को आकर्षक और चमकीला बनाने के लिए रोडामाइन कलर का इस्तेमाल किया जाता है। जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स को ब्रेक करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कम करता जाता है। दवाएं देने के साथ अभिभावकों को बच्चों को पौष्टिक भोजन देने की सलाह दी जाती है।



-------------




118 नमूनों में मिले थे रंगीन खाद्य सामग्री



खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने दिसंबर तक 513 निरीक्षण कर 183 जगहों पर छापेमारी किया था। इस दौरान 181 सैंपल संदिग्ध मिठाई, नमकीन, रिफाइंड, रोल, बर्फी, बेसन, रंगीन मिठाई, सरसों तेल आदि खाद्य शामिल थे। इसमें अधिकांश सामग्री में रंग और सिंथेटिक रंग मिले थे। 57 रिपोर्ट फेल मिले थे। वहीं, 58 मामले एडीएम कोर्ट में व न्यायालय में नौ वाद दायर किए गए। इनमें एडीएम कोर्ट से 52 मामले व न्यायालय से एक मामले में फैसला सुनाया गया। एडीएम कोर्ट में 10.17 लाख का जुर्माना वसूला गया। बताया गया कि नमूनों में मानक से अधिक रंग मिले पाए गए थे। जिसके बाद खाद्य सामग्री को नष्ट करा दिया गया था।




---------------




कोट
अमरोहा घटना को संज्ञान में लेते हुए ठेले और खाद्य पदार्थ बिक्री और निर्माण इकाई पर जांच जारी है। संदिग्ध मिठाई और खाद्य सामग्री जैसे चटनी से लेकर रंगीन फास्टफूड की सैंपलिंग कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।


- डॉ. गौरीशंकर, सहायक आयुक्त खाद्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed