Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Slogans about saving water, and an open pipe in the hospital.

Hamirpur News: जल बचाओ के नारे और अस्पताल में खुला पाइप

Sat, 28 Nov 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 28 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Slogans about saving water, and an open pipe in the hospital.
फोटो 27 एचएएमपी 19- मौदहा सीएससी परिसर में भरा पानी। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। एक ओर जहां सरकारी दीवारों और फाइलों में ‘जल ही जीवन है’ और ‘जल बचाओ’ के स्लोगन लिखकर लोगों को पानी बचाने का पाठ पढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार खुद पानी की बर्बादी करने पर आमादा हैं। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी का पाइप खुला छोड़ दिए जाने के कारण पूरे परिसर की सड़क जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में लगातार बह रहे पानी की वजह से मुख्य रास्ते पर जलभराव और कीचड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों, बुजुर्गों और तीमारदारों को इस गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कीचड़ और पानी के कारण मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड जैसे जल संकट प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की नाक के नीचे ही सैकड़ों लीटर स्वच्छ पानी यूं ही सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि पाइप बंद करने की सुध किसी कर्मचारी या अधिकारी को नहीं है, जिससे एक तरफ पानी की बर्बादी हो रही है तो दूसरी तरफ अस्पताल में गंदगी व संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की अनदेखी पर सवाल

स्थानीय लोगों ने कहा कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर पानी की इतनी बर्बादी और सफाई व्यवस्था की अनदेखी चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से मामले में संज्ञान लेकर पाइप को तुरंत बंद कराने और परिसर में सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed