फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Six houses collapsed in rain, families left homeless

बारिश में छह मकान ढहे, बेघर हुए परिवार

Fri, 17 Sep 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Six houses collapsed in rain, families left homeless
राठ के बसेला गांव में बारिश से गिरे मकान - फोटो : HAMIRPUR
राठ। सप्ताह भर से हो रही रिमझिम बारिश से बसेला गांव में छह कच्चे मकान भरभरा कर गिर गए। इनमें गृहस्थी का सामान भी दबकर खराब हो गया। पीड़ितों ने प्रशासन से जांच कराकर मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

बसेला में कई कच्चे मकान भरभरा कर गिर गए। कस्तूरी ने बताया कि कुछ साल पहले उनके पति नवलकिशोर की बीमारी से मौत हो गई थी। बच्चे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। वह गांव के कच्चे मकान में अकेली रहती हैं। मकान गिरने का आभास होने पर वह बाहर निकल गईं। उसी समय कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इसमें गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। गांव के ही सिद्धगोपाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरने से उन्हें सिर छिपाने के लिए कोई सहारा नहीं रहा। राकेश पुत्र महादेव प्रसाद फेरी लगाने का काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह कच्चा मकान गिर जाने से बाल-बाल बच गए। रघुवर सिंह और पप्पू पांचाल खेती किसानी के लिए खेत गए थे। रिमझिम बारिश के चलते कच्चे मकान गिर गए। बिंदा नामदेव और रोहित ने बताया बारिश के चलते उनके मकानों का कुछ हिस्सा गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ितों ने प्रशासन से जांचकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed