फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Six arrested for beating teacher over love affair

Hamirpur News: प्रेम-प्रसंग में शिक्षक को पीटने के छह पकड़े

Mon, 12 Jan 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 12 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for beating teacher over love affair
बिवांर (हमीरपुर)। प्रेम-प्रसंग की आशंका में शिक्षक को पीटने के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तमंचा- कारतूस व शिक्षक से छीनी गई सोने की चेन व पर्स बरामद किया है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को करगांव निवासी शिक्षक विक्रम सिंह (25) उमरी गांव स्थित इंटर काॅलेज से छुटटी के बाद बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही भरखरी-करगांव नहर के पास पहुंचा तभी पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार आठ युवकों ने उसे रोककर उसके सीने में तमंचा सटाकर जमकर पीट दिया। उनके के गले से सोने की चेन व पर्स छीनकर आरोपी भाग गए। शिक्षक की शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक सवार युवकों की पहचान की। रविवार को हरीश वर्मा (18) व राजकुमार (22) निवासी सिंहनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चार को हिरासत में लिया है। वह नाबालिग बताए जा रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष नन्दराम प्रजापति ने बताया कि आरोपियों के पास तमंचा-कारतूस व शिक्षक से छीनी गई बाइक, सोने की चेन व पर्स बरामद कर लिया गया है एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed