फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Shakuntala Nishad became the first woman BJP district president

Hamirpur News: शकुंतला निषाद बनीं पहली महिला भाजपा जिलाध्यक्ष

Fri, 28 Nov 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shakuntala Nishad became the first woman BJP district president
फोटो 27 एचएएमपी 13- नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद।
विज्ञापन

पैनल में नाम न होने के बाद भी प्रदेश हाईकमान पहली बार किसी महिला नेता को सौंपी कमान


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। भाजपा ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए हमीरपुर में पहली बार किसी महिला नेता को कमान सौंपी है। देर रात जारी सूची में शकुंतला निषाद को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शकुंतला समेत 14 जिलों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं।

शकुंतला निषाद वर्षों से पार्टी संगठन में सक्रिय रही हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, पिछड़ा आयोग सदस्य, जिला मंत्री और मंडल प्रभारी जैसी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुकी हैं। संगठन द्वारा भेजे गए पैनल में उनका नाम शामिल नहीं था, बावजूद इसके शीर्ष नेतृत्व ने जिला संगठन की कमान सौंपी है। इसे जिले में भाजपा में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के अनुसार जिला संगठन में कुछ समय से यह चर्चा थी कि संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल को लेकर और बेहतर किए जाने की संभावनाएं हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील पाठक की कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ मजबूत थी, लेकिन राठ विधानसभा क्षेत्र में कुछ मौकों पर जनप्रतिनिधियों के साथ वैचारिक मतभेद और कार्यशैली को लेकर असहजता देखी गई। संगठन द्वारा बेहतर समन्वय की दिशा में नए नेतृत्व लाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकुंतला निषाद का चयन भाजपा की सामाजिक रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। हमीरपुर बांदा क्षेत्र में निषाद समाज की मजबूत उपस्थिति है। उनके जिलाध्यक्ष बनने से इस वर्ग में सकारात्मक राजनीतिक संदेश जाएगा। साथ ही भाजपा ने संगठन में महिला नेतृत्व को और सशक्त करने का संकेत भी दिया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने इस दौरान कहा कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की आभारी हैं। बूथ से लेकर जिले तक पार्टी को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि, वह युवा शक्ति, महिला शक्ति और अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का काम करेंगी। बोलीं, 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में हम लोग सभी सीटें जीतकर पार्टी की झोली में डालेंगे।
शकुंतला निषाद के जिलाध्यक्ष बनने से भाजपा महिला मोर्चा और पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन को भरोसा है कि नए नेतृत्व से जिले में एकजुटता, सामाजिक संतुलन और राजनीतिक सक्रियता इन तीनों में नई गति आएगी।






फोटो 27 एचएएमपी 14- नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। पार्टी

नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत

नए जिला अध्यक्ष के रूप में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शकुंतला निषाद को घोषित करने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। बृहस्पतिवार को सुबह जिलाध्यक्ष ने चौरादेवी एवं इटरा के हनुमान मंदिर पर पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं एवं पटका से उनका स्वागत किया। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद लखनऊ प्रदेश कार्यालय जाएंगी और 29 नवंबर को हमीरपुर लौटेंगी। शनिवार को जिला आगमन पर स्वागत करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद लखनऊ प्रदेश कार्यालय जाएंगी और 29 को जिले में लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed