फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Seven patients of chickenpox found in the city

शहर में चिकनपाक्स के मिले सात मरीज

Wed, 03 Aug 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Seven patients of chickenpox found in the city
हमीरपुर। शहर के रमेड़ी मोहल्ले में चिकनपॉक्स के सात मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। स्वास्थ्य टीम ने मोहल्ले में घर-घर जाकर बीमारों की जांच की। लोगों को घर के अंदर व बाहर सफाई रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रमेड़ी मोहल्ले में गंदगी व जलभराव के कारण पिछले कई दिनों से लोग बीमार थे। आसपास के अस्पतालों में इलाज करा रहे थे। लोगों के बीमार होने की सूचना मोहल्ले के लोगों ने दो दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग को दी। जिला मलेरिया अधिकारी डा. आरके यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही वह टीम के साथ रमेड़ी मोहल्ले में बीमार लोगों की तलाश कराई। मोहल्ले के जयप्रकाश के घर में जांच की गई। उसकी पत्नी सरिता ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व उसके 10 वर्षीय पुत्र शौर्य चिकनपॉक्स की चपेट में आया था। उसके ठीक होते ही घर के सभी लोग इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

डीएमओ ने बताया कि मोहल्ला निवासी रामशरण सिंह के घर में बच्चे से शुरू हुई बीमारी फैलकर संदीप सिंह, नेहा सिंह, जयप्रकाश सिंह, सरिता, आशीष सिंह, शिखा, शौर्य के चिकनपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुधार होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed