फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Seed distribution halted due to server outage; farmers returned disappointed.

Hamirpur News: सर्वर ठप होने से बीज वितरण रुका, मायूस लौटे किसान

Tue, 13 Oct 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Seed distribution halted due to server outage; farmers returned disappointed.
फोटो 12 एचएएमपी 17- मौदहा के राजकीय बीज भंडार में मायूस खड़े किसान। संवाद
हमीरपुर। राजकीय बीज भंडार मौदहा में सोमवार को पॉश मशीन में सर्वर न आने से बीज वितरण नहीं हो पाया। उम्मीद लेकर पहुंचे किसान इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

रबी की फसलों की बोआई का समय नजदीक आने के बाद किसान बीज के लिए राजकीय बीज भंडार के चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान बीज लेने केंद्र पहुंचे लेकिन पॉश मशीन में सर्वर न होने के कारण वितरण नहीं हो सका। गेहूं, सरसों, राई, चना, मसूर, मटर, जौ, अलसी और जई समेत अन्य रबी फसलों के बीज के लिए किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। सोमवार से बीज का वितरण शुरू होना था लेकिन तकनीकी समस्या के चलते किसानों को बीज नहीं मिल सका। राजकीय बीज भंडार के केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र पर बीज उपलब्ध है। पॉश मशीन में सर्वर न होने से वितरण नहीं हो सका। मंगलवार से बीज वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन


मांचा निवासी किसान मंगल अली ने कहा कि वह बीज लेने के लिए सुबह ही केंद्र पहुंच गए थे। बीज वितरण शुरू होने की उम्मीद थी लेकिन सर्वर की समस्या के कारण खाली हाथ लौटना पड़ा। बोआई के समय बीज नहीं मिला तो खेती का काम प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसगवां के किसान मथुरा प्रसाद ने बताया कि बीज लेने आए थे। केंद्र पर बीज उपलब्ध होने के बावजूद वितरण नहीं हो सका। किसानों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विभाग को सर्वर की समस्या दूर कर समय से बीज उपलब्ध कराना चाहिए।


बक्छा निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि रबी की बोवाई के लिए समय पर बीज मिलना जरूरी है। केंद्र पर पहुंचने के बाद भी बीज न मिलने से परेशानी बढ़ गई है। यदि वितरण में देरी हुई तो बोआई प्रभावित होने की आशंका है।

फोटो 12 एचएएमपी 17- मौदहा के राजकीय बीज भंडार में मायूस खड़े किसान। संवाद

फोटो 12 एचएएमपी 17- मौदहा के राजकीय बीज भंडार में मायूस खड़े किसान। संवाद

फोटो 12 एचएएमपी 17- मौदहा के राजकीय बीज भंडार में मायूस खड़े किसान। संवाद

फोटो 12 एचएएमपी 17- मौदहा के राजकीय बीज भंडार में मायूस खड़े किसान। संवाद

फोटो 12 एचएएमपी 17- मौदहा के राजकीय बीज भंडार में मायूस खड़े किसान। संवाद

फोटो 12 एचएएमपी 17- मौदहा के राजकीय बीज भंडार में मायूस खड़े किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed