फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Second shooter of Aarti Sharma murder case arrested

आरती शर्मा हत्याकांड का दूसरा शूटर कैथी से हुआ गिरफ्तार

Fri, 28 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Second shooter of Aarti Sharma murder case arrested
भरुआसुमेरपुर। कानपुर की उद्यमी आरती शर्मा हत्याकांड में यहां की पुलिस ने बीहड़ के गांव कैथी में छापा मारकर दूसरे शूटर नईम उर्फ रिंकू उर्फ भोलू खान को दबोच लिया। उसने कबूल किया कि कस्बा निवासी आरती शर्मा की हत्या के लिए उनके पति श्यामशरण शर्मा से तीन लाख 20 हजार रुपये की सुपारी ली थी।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में बताया कि हत्या के पूर्व उसे एक लाख 40 हजार रुपये मुहैया कराया गया था। वह महज लेनदेन कराने में ही शामिल हुआ था। हत्या के समय वह मौजूद नहीं था। आरती की हत्या कस्बे के शूटर शाहरुख ने साथियों के साथ मिलकर की थी। शाहरुख को स्थानीय पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर कानपुर पुलिस को सौंप चुकी है। थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने भोलू को गिरफ्तार कर इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के साथ बिधनू पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कानपुर निवासी महिला उद्यमी आरती शर्मा को 18 मई को बिधनू थाना क्षेत्र के इटारा गांव केे पास करसुई पुल के समीप गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। इस घटना में मृतका के पिता अनिल शर्मा ने पति श्याम शरण व जेठ रामशरण को नामजद किया था। बिधनू पुलिस ने श्यामशरण शर्मा को 18 मई की रात ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में श्यामशरण ने कस्बे के ईदगाह निवासी शूटर शाहरुख खान एवं नईम खान उर्फ रिंकूूूू उर्फ भोलू के नाम बताए थे। तभी से कानपुर पुलिस उनकी गिरफ्तारी केेेे लिए लगातार छापामारी कर रही थी। उधर पिछले 24 मई को फरार चल रहे शूटर शाहरुख को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर सेेे दबोच बिधनू पुलिस को सौंपा था।

शुक्रवार को देर शाम थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने कैथी पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार के साथ मिलकर कैथी गांव में छापा मारकर आरती हत्याकांड के दूसरेे शूटर भोलू खान को दबोच लिया। बताया कि भोलू एवं शाहरुख ने ही साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। आरती की हत्या पति श्याम शरण के कहने पर ही की गई है। भोलू की गिरफ्तारी से बिधनू पुलिस को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed