{"_id":"613f8e038ebc3e83b54135b7","slug":"sammaan-hamirpur-eduaction-hamirpur-news-knp6518707137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणितज्ञ आनंद को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणितज्ञ आनंद को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार समिति की ओर से बीएनवी डिग्री कालेज के अखंड मंदिर में समारोह हुआ। जिसमें बिहार के गणितज्ञ व सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार दिया गया।
समिति के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा समिति प्रत्येक वर्ष गोसेवा व शिक्षा क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाले एक व्यक्ति को स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार देती है। सचिव हरिमोहन सिंह ने बताया सोमवार को समारोह में इस वर्ष का पुरस्कार बिहार के पटना निवासी गणितज्ञ व दर्शनशास्त्र के ज्ञाता, सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को दिया गया। मुख्य अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति प्रोफेसर रूपकिशोर शास्त्री ने आनंद कुमार को स्वामी की प्रतिमा व मेडल दिया। वहीं अध्यक्ष मनोहर सिंह ने सनद व सम्मान राशि दी।
हरिचरन फौजी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। समारोह में विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, एसडीएम जालौन गुलाब सिंह, लक्ष्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह लोधी, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव देवेंद्र महान, आडीटर डॉ. बृजेश राजपूत, डॉ. द्रगपाल सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. रणविजय सिंह, डॉ. भानुप्रताप सिंह व लक्ष्य परिवार हमीरपुर, महोबा, जालौन व बांदा से आए स्वयंसेवक रहे।