{"_id":"61fac3dd0c8db567e474d0fb","slug":"sadar-se-9-namankan-hamirpur-news-knp6785179177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर से नौ और राठ विधानसभा से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर से नौ और राठ विधानसभा से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। बुधवार को विधानसभा की दोनों सीटों पर प्रत्याशियों द्वारा जमा नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिसमें कुल 27 नामांकन पत्रों में कमियां मिलने पर आम आदमी पार्टी के दोनों प्रत्याशियों समेत 10 पर्चे निरस्त हो गए। अब सदर विधानसभा से नौ व राठ विधानसभा से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। जिसके बाद स्थित और स्पष्ट हो जाएगी।
सदर विधानसभा के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों समेत 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद आठ नामांकन पत्र विभिन्न कमियों के चलते निरस्त कर दिए गए। जिसके बाद अब कम्युनिस्ट पार्टी से जमाल आलम, भाजपा से डा.मनोज कुमार, कांग्रेस से राजकुमारी सिंह, सपा से रामप्रकाश, बसपा से राम फूल निषाद, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से अनंत राम, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से भवानीदीन, देश शक्ति पार्टी से राजेंद्र कुमार व जन अधिकार पार्टी से विजय द्विवेदी प्रत्याशी हैं। इसी तरह राठ विधानसभा क्षेत्र में 10 लोगों ने नामांकन दाखिल किए थे। जिसमें दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच के बाद निरस्त हो गए। अब कांग्रेस से कमलेश कुमार, बसपा से प्रसन्न भूषण, भाजपा से मनीषा, सपा से चंद्रवती वर्मा, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से धर्मेंद्र कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से मातादीन, निर्दलीय नरेंद्र कुमार व प्रीति कनौजिया प्रत्याशी होंगे।
प्रत्याशियों में चार महिलाएं भी
सदर विधानसभा में नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें आठ पुरुष व महिला प्रत्याशी है। जबकि राठ विधानसभा में आठ प्रत्याशी है। जिसमें पांच पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएंगी।