फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Sadar MLA counted the achievements of two years

सदर विधायक ने दो साल की उपलब्धियों को गिनाया

Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sadar MLA counted the achievements of two years
जानकारी देते विधायक युवराज सिंह। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। भाजपा सरकार के पांच वर्ष पूरे होने वाले हैं। गुरुवार को सदर विधायक युवराज सिंह ने अपने जनसंपर्क कार्यालय में पत्रकारों से विकास कार्यों को उजागर करते हुए दावा किया।
विज्ञापन

विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ अपने कार्यकाल में मिले दो वर्षों में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। बताया कि 160 सीसी मार्ग निर्मित कराए हैं। 40 सीसी मार्ग का निर्माण पूरा होने को है।
विज्ञापन

क्षेत्र के 70 गंभीर बीमारियों के मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाई गई है। इसी प्रकार अन्य योजनाएं सड़क, पुल व अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के अलावा विकास कार्य करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने दावा किया कि अल्पकाल में उनके द्वारा जितना विकास कार्य कराया गया, उससे पहले कभी नहीं हुआ। बताया कि सिंचाई के लिए बिलौटा सहित कई नहरों के लिए दो से पांच लाख रुपये तथा सात करोड़ की लागत से छिमौली गांव में चंद्रावल नदी पर पुल का निर्माण व इसी नदी में ग्राम छिरका के निकट पुल का निर्माण होना तय है, जबकि चमर खन्ना के निकट रपटा पुल के निर्माण के लिए लिखा गया है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सड़कों के मरम्मत व चौड़ीकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed