फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rural women became bank friends and changed their fortunes and got employment.

Hamirpur News: ग्रामीण महिलाएं बैंक सखी बन बदली किस्मत, मिला रोजगार

Wed, 19 Nov 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 19 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rural women became bank friends and changed their fortunes and got employment.
फोटो 19 एचएएमपी- 16- खाता खुलवाने का फार्म दिखाती बैंकसखी ऊषा। श्रोत स्वयं
हमीरपुर। बैंक सखी योजना ने अब गांवों की महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। योजना से जुड़कर यहां की 68 महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ साबित हो रही हैं।
विज्ञापन


जिले की 330 ग्राम पंचायतों में करीब 7,300 स्वयं सहायता समूहों का संचालन हो रहा है। इनमें करीब 73,000 महिलाएं जुड़ी हैं। कई बैंक सखियां गांव-गांव में बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर ग्रामीणों की मदद कर रही हैं। सरकार की ओर से प्रत्येक बैंक सखी को 4,000 रुपये महीना मानदेय दिया जाता है। इसके साथ ही लेन-देन पर मिलने वाले कमीशन से उनकी आय और भी बढ़ जाती है। बैंक सखियां घर-घर जाकर जमा-निकासी, जनकल्याणकारी योजनाओं का सत्यापन, पेंशन, सब्सिडी आदि के भुगतान जैसी सेवाएं उपलब्ध करा रहीं हैं।
विज्ञापन

--------------
खुद को मिला रोजगार, दूसरों की करती मदद

बैंक सखी का काम करने वालीं सुमेरपुर के पारा गांव निवासी ऊषा ने बताया कि जब से यह काम शुरू किया है, आर्थिक मजबूती मिली है। वह गांव-गांव जाकर महिलाओं को बैंकिग से जुड़ी जानकारी देती हैं और उनकी हर संभव मदद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

समूहों से जुड़कर महिलाएं बैंक सखी का काम कर रही हैं। जिले में 68 महिलाएं इस समय बैंक सखी के रूप में कार्यरत हैं। वह समूह से जुड़ी महिलाओं को बैंकिंग संबंधी जानकारियां देने के साथ उनकी समस्या का निस्तारण करवाती हैं। - प्रशांत मिश्रा, जिला मिशन प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed