फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rowdy Nurse whispering the minister after lying on hold

झूठ पकड़े जाने पर मंत्री के आगे फफक कर रोई नर्स

Sat, 01 Apr 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 01 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Rowdy Nurse whispering the minister after lying on hold
सदर अस्पताल में झूठ पकड़े जाने पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के सामने रोती नर्स। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सदर अस्पताल और लोनिवि (प्रांतीयखंड) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल मेें साधू ने सही भोजन न मिलने की शिकायत की तो नर्स ने पलटकर अंडा व दूध मांगने का आरोप जड़ दिया। मंत्री के सामने दोनों का आमना-सामना
विज्ञापन


हुआ तो नर्स का झूठ पकड़ में आते ही मंत्री नर्स पर भड़क उठीं। उधर, लोनिवि कार्यालय में पीक के निशान देख अधिशाषी अभियंता को सर्किट हाउस पहुंचने के निर्देश दिए। शनिवार को केंद्रीय मंत्री मुख्यालय आते ही सदर अस्पताल पहुंची। मरीजों ने खाना ठीक न मिलने की शिकायत की। अस्पताल में कानपुर के
विज्ञापन


सजेती थानाक्षेत्र के टिकवापुर गांव निवासी दुर्घटना की शिकार वंदना के परिजनों ने एक्सरे न होने की शिकायत बताई। इसके बाद मंत्री ने मौजूद स्टाफ नर्स शिवकुमारी से मरीजों के भोजन की जानकारी ली तो उसने मवई निवासी संत रामनंद पर दूध अंडे मांगने का आरोप लगाया। जिस पर स्टाफ रूम में मंत्री ने
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनाें को आमना-सामना करा दिया। मामला फर्जी होने पर स्टाफ नर्स फफक कर रोने लगी और मंत्री से गलती की माफी मांगी। मंत्री ने सीएमएस डा.राजीव कुमार शर्मा से कार्यवाही रजिस्टर मांगा, पर वह दिखा नहीं सके  तो उन्हें फटकारा। बर्न वार्ड में बंद पड़े दो एसी दो दिन में

सुधारने के निर्देश दिए और अल्ट्रासाउंड कक्ष का भी निरीक्षण किया। जहां कक्ष कभी कभार खुलने व डाक्टर के न आने की शिकायत मिली। इस पर सीएमएस ने बताया कि एक ही रेडियोलाजिस्ट है। इस पर मंत्री ने डाक्टरों की कमी के संबंध में सीएमएस से उन्हें एक पत्र देने को कहा। इसके बाद वह

लोनिवि प्रांतीयखंड़ पहुंची। जगह-जगह गुटखा की पीक के निशान देख नाराजगी जताई। कर्मचारियों से जानकारी ली तो पता चला कि काम चल रहा है। वहीं, अधिशाषी अभियंता के आवास में चले जाने की बात बताई। जिस पर मंत्री ने उन्हें सीधे सर्किट हाउस पहुंचने के लिए कहा। चिकित्सक तैनात करने

की मांग की हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड के छानी के ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को दिए ज्ञापन में बताया कि गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सक की तैनाती है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि केंद्र में चार चिकित्सकों की तैनाती की जाए जिससे क्षेत्र

के लोगों को सरकारी सुविधाओं का समुचित लाभ मिल सकेगा। ज्ञापन देते समय भागवत प्रसाद, विजय कुमार, कमलेश, दिनेश, बालेंद्र शिवहरे, हरीराम शिवहरे आदि मौजूद रहे।


दुष्क र्म पीड़िता ने केंद्रीय मंत्री को दर्द बताया
दुष्कर्म के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए पीड़िता करीब एक माह से भटक रही है। पीड़िता ने शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को प्रार्थना पत्र देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 फरवरी को उसके पति शादी समारोह में बाहर गए थे। तभी गांव निवासी शिवसिंह व किशन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छह मार्च को पति के लौटने पर उसने आप बीती बताई। पीड़िता की न तो सुनवाई हुई और न ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed