{"_id":"60edc3328ebc3e6e1e726b73","slug":"road-civic-hamirpur-news-hamirpur-news-knp639871436","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखूपुर-बचरौली मार्ग की मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखूपुर-बचरौली मार्ग की मरम्मत की मांग
विज्ञापन
कुरारा। शेखूपुर-बचरौली मार्ग क्षतिग्रस्त होने सेे आवागमन बाधित है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग की है।
शेखूपुर निवासी गया प्रसाद अनुरागी, उमाशंकर श्रीवास आदि ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया शेखूपुर से बचरौली तक पूर्व में पक्की सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन उक्त सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है।
बरसात के मौसम में पानी भर जाने से रोड पर दो पहिया वाहन चालक आए दिन फिसल कर चुटहिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूर्व बनाई गई पक्की सड़क का मरम्मत कार्य करवाने की मांग की है। (संवाद)