{"_id":"62113873433a6865ba63f8c3","slug":"rishabh-and-ashok-get-success-in-ugc-net-hamirpur-news-knp6815315199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषभ व अशोक ने यूजीसी नेट में पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषभ व अशोक ने यूजीसी नेट में पाई सफलता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के ऋषभ कुमार तिवारी व अशोक कुमार ने यूजीसी की नेट परीक्षा में सफलता पाई है।
गोहांड कस्बा निवासी किसान राजेंद्र कुमार तिवारी के पुत्र ऋषभ कुमार ने यूजीसी की नेट परीक्षा दी थी। जिसका परिणाम शनिवार को घोषित किया गया है। जिसमें ऋषभ ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और परिजनों के साथ अपने गुरुओं को दिया है। वहीं सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के कुंडौरा गांव निवासी किसान रामप्रताप यादव के पुत्र अशोक कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में 98.55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता पिता व जनपद का नाम रोशन किया है।
अशोक ने बताया कि यूजीसी नेट की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है।