फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Revenue department not serious about illegal possession in hamirpur

अवैध कब्जाधारको के खिलाफ राजस्व विभाग गंभीर नहीं, 25 से अधिक मामले आए सामने

Fri, 14 Feb 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Revenue department not serious about illegal possession in hamirpur
मौदहा में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को राजस्व विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिससे अवैध कब्जेदार अपने रसूक के बल पर बेशकीमती जमीनों व तालाबों पर कब्जा कर उनका अस्तित्व मिटाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के टीहर गांव स्थित एक तालाब पर 25 से अधिक लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिया है। गांव के रामकुमार शास्त्री ने जब विरोध में आवाज उठाई तो उन्हें धमकियां मिलने लगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत की तो कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की गई। शिकायतकर्ता ने तहसीलदार से बीते पांच अगस्त को जानकारी चाही। जिसमें जवाब दिया गया कि 13 लोगों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जबकि उन्हीं के ही लेखपाल श्यामलाल ने 19 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की सूचना दी। शिकायतकर्ता ने दोबारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कहा उसे झूठे और मनगढंत उत्तर दिए जा रहे हैं। कार्रवाई न होने से कब्जेदारों के हौसले बुलंद हैं। आरोप है जिन 6 लोगों पर कार्रवाई बताई गई है उन्हें आज तक नोटिस नहीं मिला है और शासन को कब्जे हटवाने और कार्रवाई करने की झूठी रिपोर्ट दी जा रही है। तहसीलदार मौदहा रामानुज शुक्ल ने बताया मामला न्यायालय में चल रहा है। विधिक कार्रवाई में अवैध कब्जेदारों को नोटिस दी जा चुकी हैं। आदेश होने के बाद अवैध कब्जा हटवाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed