{"_id":"00d1ccaf6077814d4ba890ed3bdd2411","slug":"restiction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने लगाया पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने लगाया पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने किसी अनहोनी से बचने के लिए पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। 7 से 11 नवंबर 2015 तक गैर लाइसेंस धारकों को पटाखों की बिक्री तथा भंडारण करने पर सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
आदेशों में कहा गया है कि मेन बाजार हमीरपुर में जिसमें मिनी सचिवालय से जिला अस्पताल और पेट्रोल पंप से भोटा चौक तक तथा मुख्य बाजार नादौन, सुजानपुर, भोटा, बड़सर (मैहरे), जाहू, भरेड़ी, भोरंज, गलोड़ और बिझड़ी में भी पटाखों की बिक्री व भंडारण पर प्रतिबंध रहेगा। सायं 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पटाखों को चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। 125 डीबी (एएल) की ध्वनि उत्पन्न करने वाले पटाखों को चलाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन