{"_id":"62eec1f0ed2ed7793c78e4e9","slug":"report-against-4-people-in-giving-work-to-died-person-hamirpur-news-knp711611260","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडेह में मृतकों को मनरेगा में काम देने में फंसे प्रधान समेत चार अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडेह में मृतकों को मनरेगा में काम देने में फंसे प्रधान समेत चार अधिकारी
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। ब्लाक क्षेत्र के खंडेह गांव में मृतकों को मनरेगा में काम देने के मामले में प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी समेत चार लोगों पर बीडीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में एक लाख 23 हजार रुपये का फर्जीवाड़ा उजागर होने पर कार्रवाई की गई है।
खंडेह गांव निवासी पवन कुमार ने पिछले माह अपर जिलाधिकारी रमेशचंद्र से मनरेगा में हुए घोटाले की शिकायत की थी। उसमें बताया कि उनके नाम का फर्जी जॉबकार्ड बनाकर मनरेगा में काम करना दिखाया है। इसी प्रकार 15 अक्तूबर 2019 को मृत हो चुके उनके पिता छोटेलाल पूर्व प्रधान का भी फर्जी जॉबकार्ड बनाकर मजदूरी कर हाजिरी भरी जा रही है।
भाई कल्लू व कैलाश व चाची चंद्रप्रभा सहित कई लोगों के खातों में फर्जी भुगतान कर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया है। बताया कि उनके गांव में करीब 15 मृतकों को काम करना दिखाने के साथ बाहरी जनपदों में सरकारी व प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के नाम दूसरे खातों में भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में सीडीओ ने बीडीओ भैरव प्रसाद, अवर अभियंता सदानंद यादव व एपीओ नीरज सिंह को जांच सौंपी थी। जांच में मामला सही पाया गया।
शनिवार को बीडीओ भैरव प्रसाद ने प्रधान बसंती, ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष, तकनीकी सहायक रामबाबू व कंप्यूटर आपरेटर लोकेंद्र सिंह के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से एक लाख 23 हजार 446 रुपये के सरकारी धन का फर्जीवाड़ा करने पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।