{"_id":"4587d4c57c491ed9faca59c51976605c","slug":"received-a-blanket-to-the-needy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों को मिलने लगे कंबल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों को मिलने लगे कंबल
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों, असहायों को शीत लहर से बचाने के लिए तहसील प्रशासन जुट गया है। गांवों के गरीब व असहाय व्यक्तियों को कंबल पहुंचाने के लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को माध्यम बनाया है। प्रधान लोगों को कंबल देकर अपना वादा पूरा करने की बात कह रहे हैं।
ठंड से बचाव के लिए शासन ने जिले में धनराशि भेजी है। उसी धनराशि से सदर तहसील में करीब 1250 कंबलों की खरीद हुई है। इन कंबलों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन लगा हुआ है। प्रशासन ने गांव के गरीब व्यक्तियों की सूची नवनिर्वाचित प्रधानों के माध्यम से मंगाकर उन्हें कंबल सौंपे हैं।
कंबल पाकर नवनिर्वाचित प्रधान भी खुश हैं और पात्रों को कंबल देकर अपना एक वादा पूरा करने की बात दोहरा रहे हैं। तहसीलदार सालिकराम ने बताया कि कंबलों का वितरण शुरू कराया गया है। हर जरूरतमंद को हरहाल में कंबल इसी सप्ताह उपलब्ध करा दिए जाएंगे।