{"_id":"b877b65e2f42355408d8041517fd1eb7","slug":"ravi-and-shivam-got-bundelkhand-talent-prize-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि और शिवम को बुंदेलखंड अलंकरण पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवि और शिवम को बुंदेलखंड अलंकरण पुरस्कार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का दीक्षांत समारोह मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रवि द्विवेदी और शिवम साहू को बुंदेलखंड प्रतिभा अलंकरण पुरस्कार दिया गया। साथ ही मेधावी छात्रोें को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के मौके पर प्रधानाचार्य रामशंकर ने कहा कि बीते वर्ष इंटर के 186 छात्रों ने 90 फीसदी अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ को आगे बढ़ाते हुए माधव भवन में अप्रैल से बहनों की सह शिक्षा की व्यवस्था करने की बात कही।
विज्ञापन
मौके पर मुख्य अतिथि डा.आशीष व नित्यानंद ने रवि द्विवेदी, शिवम साहू को बुंदेलखंड प्रतिभा अलंकरण पुरस्कार 11 हजार रुपये तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जूनियर कक्षा केे बच्चों ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी नित्यानंद ने कहा कि विद्यालय का संपूर्ण प्रबंधन बधाई का पात्र है।
विज्ञापन
गयादीन ने कहा कि जो कठिनाई पार करते हैं वही सफल होते हैं। मौके पर ज्ञानेश जडिया, श्रषिराज, सुनीति, कमलेंद्र, शैलेंद्र, भुवनेश, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।