फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   rape,court,jamanat

दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 02 Feb 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
rape,court,jamanat
हमीरपुर। युवती को अगवा कर तीन महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने एवं जबरन आर्य समाज से शादी करने के मामले में अपर एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम गीतांजलि गर्ग की अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन

जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि थानाक्षेत्र राठ के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 21 मई 2021 को बैंक में पैसा जमा करने जा रही थी। तभी राठ चुंगी चौकी के पास उसे गांव निवासी कार सवार आरोपी विजय कुमार अपने दो साथियों के साथ मिला।
विज्ञापन

उसे खींचकर गाड़ी में बैठा लिया। उसे बेहोश कर हाथ पैर बांध दिए। साथ ही पिता से पांच लाख रुपये मंगवाने का दबाव बनाया। आरोपी ने दुष्कर्म किया। तीन-चार दिन बाद आरोपी के पिता शंकरलाल व उसका भाई
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसिंह आए। उन्होंने भी पांच लाख रुपये मंगवाने का दबाव बनाया। बताया करीब 25 दिनों तक उसे बंधक बना कर दुष्कर्म करता रहा। फिर उसे घर छोड़ने का बात कह आरोपी कानपुर ले गया। छह अगस्त 2021 को जबरदस्ती आर्य समाज मंदिर से उससे शादी कर ली। इसी मामले में कोर्ट ने आरोपी विजय की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed