{"_id":"6935c2d84a73ea0f67047c6c","slug":"rajendra-again-became-the-president-of-the-state-employees-joint-council-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-133426-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के राजेंद्र फिर बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के राजेंद्र फिर बने अध्यक्ष
Sun, 07 Dec 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,उत्तर प्रदेश का मंडलीय सम्मेलन रविवार को लोक निर्माण विभाग परिसर में हुआ। इसमें पुरानी पेंशन से लेकर कर्मचारियों की तमाम मांगों को प्रमुखता से रखा गया। इसके बाद चुनाव हुआ। शाखा हमीरपुर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद से लेकर मंत्री तक सभी को सर्वसम्मति से यथावत रखा है।
सेवानिवृत्त पूर्व मंडलीय अध्यक्ष रघुवीर प्रजापति की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष जेएन तिवारी ने कहा कि सरकार आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि करे। शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करे। प्रांतीय मंत्री अरुणा शुक्ला ने कहा कि महिलाओं की हर क्षेत्र में 50 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित हो। अटेवा के जिला प्रवक्ता रणविजय चक्रवर्ती ने कहा कि कर्मचारी संयुक्त परिषद के आगामी 20 जनवरी के कार्यक्रम में अटेवा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा।
प्रांतीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाल,जिला मंत्री मोहम्मद लकी मुवीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसजीवन, उपाध्यक्ष काशीप्रसाद, संयुक्त मंत्री कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव , संरक्षक राजेश कुमार शुक्ला,उपमंत्री अवनीश कुमार राणा, उपाध्यक्ष पारस नाथ तिवारी,संयुक मंत्री संदीप सिंह (पशुपालन), संघटन मंत्री श्रीराम और संचार मंत्री नंदकिशोर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह,मंडल मंत्री ननकावन तिवारी, हेमंत पाठक, शिवशरण सिंह ओमरे,दिव्यांग प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण सोनी, सेवानिवृत्त रामरतन मौजूद रहे।