फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Raids on washing centers; connections of five cut off.

Hamirpur News: धुलाई सेंटरों पर छापा, पांच के कटे कनेक्शन

Tue, 11 Aug 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Raids on washing centers; connections of five cut off.
सरीला। कस्बे के बिवांर-सरीला मार्ग पर संचालित अवैध मौरंग धुलाई सेंटरों के खिलाफ मंगलवार शाम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम के नेतृत्व में विद्युत और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने पांच सेंटरों पर छापा मारकर उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए। कार्रवाई की भनक लगते ही सेंटर संचालक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

जिले में अवैध मौरंग धुलाई सेंटरों के संचालन की लगातार मिल रही शिकायतों और वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम विकास कुमार यादव मंगलवार शाम ऊर्जा निगम के एसडीओ और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पांच सेंटरों की जांच की। टीम ने पांचों के बिजली कनेक्शन काट दिए और दोबारा धुलाई करते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि पांच मौरंग धुलाई सेंटरों के विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं। सेंटरों की जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed