फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ragini tops the painting competition

Hamirpur News: चित्रकला प्रतियोगिता में रागिनी अव्वल

Sun, 27 Jul 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ragini tops the painting competition
बिवांर। कस्बा बिवांर के हीरानंद इंटर काॅलेज में शनिवार के दिन कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सफल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में रागिनी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत पाकिस्तान के युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिक प्रभाकर पाठक, पूर्व फौजी सूरज प्रसाद यादव विद्यालय के प्रबंधक जीवेंद्र कुमार पाठक सहित कई अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के छवि चित्र के पास दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभाकर पाठक ने सैनिक जीवन में हुए युद्धों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि आये सूरज प्रसाद यादव पूर्व फौजी, बिवांर थाना के एसआई अंकित बैसला व पवन चौधरी, राजेश कुमार ने आयोजित कारगिल दिवस पर अपने अपने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागी छात्र/छात्राओं में रागिनी ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय व भावना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
मेरा युवा भारत हमीरपुर के सदस्य मान सिंह ने अपने हमीरपुर जिले को गौरवान्वित करने वाले वरिष्ठ सैनिक प्रभाकर पाठक,पूर्व फौजी सूरज प्रसाद यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर विद्यालय के उप प्रबंधक राजाराम तिवारी, प्रधाना चार्य राजू सिंह, रीता देवी, जया शुक्ला, रमेश पटेल, संध्या कश्यप, विवेक पाठक, प्रमोद कुमार विपिन पाठक, अभिषेक पाठक, शंकर दयाल मौजूद रहे। संचालन सहायक अध्यापक अरविंद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed