फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Public representatives donated blood at the district hospital and CHC.

Hamirpur News: जिला अस्पताल एवं सीएचसी में जनप्रतिनिधियों किया रक्तदान

Thu, 17 Sep 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Public representatives donated blood at the district hospital and CHC.
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल एवं सीएचसी राठ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रक्तदान कर आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। मरीजों को फल वितरण सहित शाम को सभी शिक्षण संस्थानों व अस्पतालों में दीपक जलाए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, डीएम अभिषेक गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला, सीडीओ अरुण कुमार सिंह ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। वहीं सीएचसी राठ में विधायक मनीषा अनुरागी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा की भावना को जनभागीदारी के माध्यम से और व्यापक बनाना है।
विज्ञापन



इन्होंने किया रक्तदान
जिला अस्पताल में सदर विधायक, सीडीओ, डीडीओ राघवेंद्र सिंह एवं जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं को डीएम, सीएमओ एवं सीएमएस डॉ. आर एस प्रजापति द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed